फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: युवक को भारी पड़ा गांव के प्रधान से विवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
छत से गिरकर युवक शहजाद की मौत का मामला
विज्ञापन

ग्राम प्रधान ने युवक के खिलाफ धामपुर पुलिस को सौंप थी तहरीर
धामपुर पुलिस ने कोतवाली देहात थाने में भी आमद दर्ज नहीं कराई थी
संवाद न्यूज एजेंसी
कोतवाली देहात(बिजनौर)। पुलिस की दबिश में युवक शहजाद की जान चली गई। परिजनों का आरोप है कि उसे अपने गांव के प्रधान से विवाद रखना भारी पड़ गया। दरअसल, ग्राम प्रधान ने ही उसके खिलाफ पुलिस को तहरीर सौंप थी। इसी पर पुलिस बार-बार दबिश दे रही थी।

तिबड़ी गांव के रहने वाले शहजाद को पकड़ने के लिए एक दरोगा और चार पुलिसकर्मी प्राइवेट गाड़ी से पहुंचे थे। लोगों का आरोप था कि पुलिस को देखकर शहजाद छत पर चढ़ गया। पीछे पीछे पुलिस भी छत पर पहुंची। इसी बीच संदिग्ध परिस्थितियों में शहजादा छत से नीचे आ गिरा और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। यह देखकर धामपुर पुलिस मौके से खिसक गई। बाद में कोतवाली देहात पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन गंभीर स्थिति को देख वह भी कुछ नहीं कर सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन

नतीजा यह हुआ कि पुलिस के खिलाफ लोगों में आक्रोश फैल गया और उन्होंने सड़क जाम कर दी। परिजनों का कहना है कि शहजाद का अपने गांव के ग्राम प्रधान से विवाद चल रहा था। प्रधान की रसूख के चलते ही पुलिस शहजाद को पहले भी पकड़ कर शांति भंग में चालान कर चुकी थी। फिर से उसके खिलाफ तहरीर गई तो पुलिस तुरंत हरकत में आ गई। धामपुर पुलिस ने कोतवाली देहात थाने में भी अपनी आमद दर्ज नहीं कराई थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें