लिंटर के नीचे दबने वाले मजदूर की हुई पहचान
नहटौर। मकान का लिंटर उठाते समय लिंटर गिरने के दौरान मलबे में दबकर मरने वाले मजदूर की पहचान हो गई है। मुकर्रमपुर निवासी नरेश सैनी के रूप में हुई है। बृहस्पतिवार को मोहल्ला ईदगाह तकियागढ़ी पश्चिमी में जाहिद के पुराने मकान का लिंटर उठाते समय लिंटर गिरने के दौरान मलबे में दबकर दो मजदूरों की मौत हो गई थी। जबकि कई घायल हो गए थे। एक मृतक की पहचान नन्हे मोहल्ला हजरत नगर नूरपुर के रूप में हो गई थी। जबकि दूसरे मजदूर की पहचान नहटौर क्षेत्र के गांव मुकर्रमपुर निवासी नरेश सैनी के रूप में हुई है। वह रोजाना की भांति लेबर चौक पर मजदूरी के लिए आता था। वहां से ही लिंटर उठाने वाले ठेकेदार ने उसे बुलाया था।