फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: पैजनिया चांदपुर मार्ग के चौड़ीकरण का काम हुआ शुरू

Wed, 14 Jun 2023 01:09 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
चांदपुर-पैजनिया मार्ग के चौड़ीकरण का कार्य करते मजदूर।
विज्ञापन
- अमर उजाला में प्रकाशित खबर के चार दिन बाद ही शुरू हुआ कार्य
विज्ञापन


फोटो-
चांदपुर। चांदपुर से पैजनिया व चांदपुर से फीना को जाने वाले खस्ताहाल मार्ग की काया पलट का कार्य शुरू हो गया है। अमर उजाला में चांदपुर पैजनिया व चांदपुर फीना मार्ग के चौड़ीकरण के कार्य एक सप्ताह के अंदर शुरू होने का समाचार प्रमुखता के साथ प्रकाशित हुआ था।
चांदपुर से वाया पैजनिया नहटौर, उत्तराखण्ड सीमा में जाने व चांदपुर से वाया फीना अमरोहा जनपद में जाने का रास्ता मुसाफिरों, वाहन चालकों, गन्ना किसानों को बड़ी मशक्कत के साथ पूरा करना पड़ता है। मार्ग में गहरे गड्ढों के साथ ही चौड़ाई कम होने से आवागमन में भारी परेशानी उठानी पड़ती थी। समय-समय पर क्षेत्र के लोग सड़क का चौड़ीकरण व गड्ढा मुक्त कराने को लेकर मांग करते रहे हैं। निवर्तमान विधायक कमलेश सैनी ने भी शासन को दोनों मार्गों का चौड़ीकरण का प्रस्ताव भेजकर मार्ग का चौड़ीकरण का प्रयास किया था। वहीं स्वामी ओमवेश चांदपुर विधायक बनने के बाद से ही इन दोनों सड़कों के चौड़ीकरण के प्रयास में लग गए थे। शासन से दोनों सड़कों को बनवाने के लिए वित्तीय स्वीकृति मिल जाने व टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद अब चांदपुर पैजनिया मार्ग के चौड़ीकरण का कार्य शुरू हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
सड़क निर्माण कार्य करा रहे प्रोजेक्ट मैनेजर अजीत सिंह ने बताया कि चांदपुर पैजनिया मार्ग के चौड़ीकरण का कार्य पैजनिया से शुरू कर दिया गया है। शीघ्र ही चांदपुर फीना मार्ग के चौड़ीकरण का कार्य भी शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें