विजेता खिलाड़ियों को किया पुरस्कृत
बिजनौर। कृष्णा इंस्टीट्यूट में आयोजित तीन दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिताओं का समापन हुआ।
प्रतियोगिता में बैडमिंटन में पुरुष वर्ग में दिवेश व चिरंजीवी, महिला वर्ग में युसरा परवीन व प्रीति रानी प्रथम व द्वितीय रहीं। ऊंची कूद में कोमल प्रथम, हिमांशी द्वितीय, ललिता तृतीय, योग में शिवम प्रथम, अंकित द्वितीय, कबड्डी में महिला वर्ग में कृष्णा इंस्टीट्यूट प्रथम व रामा इंस्टीट्यूट ऑफ हायर एजूकेशन द्वितीय रहा। कुश्ती में मयंक प्रथम, राजीव द्वितीय, गौरव तृतीय रहे। मुख्य अतिथि सीओ सिटी अरुण कुमार, विशिष्ट अतिथि डायट प्राचार्य गिरवर सिंह, इंस्टीट्यूट चेयरमैन मनोज कुमार ने विजेता व उपविजेता खिलाड़ियों को प्रमाण पत्र देकर पुरस्कृत किया। इस दौरान प्रशासनिक अधिकारी राजकुमार त्यागी, प्रोफेसर पीतम सिंह, प्राचार्य कृष्णा कुमार, फार्मेसी कॉलेज संस्थापक राजीव कुमार, प्रबंधक पवन कुमार, प्राचार्य साजिद अली, पालीटेकभनीक के प्राचार्य अभिषेक चौधरी, जिला नोडल अधिकारी पवन कुमार आदि मौजूद रहे।