फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झमाझम बारिश से मौसम हुआ सुहावना

Fri, 17 May 2019 11:48 PM IST
Deepak Sharma अमर उजाला ब्यूरो/बिजनौर
विज्ञापन
बिजनौर में शुक्रवार की शाम को हुई बारिश से गुजरते वाहन। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बिजनौर में शुक्रवार की शाम को हुई झमाझम बारिश से मौसम सुहावना हो गया। शुक्रवार की सुबह से ही आसमान में बादल छाए रहे। बादल लुकाछिपी का खेल खेलते रहे। कभी धूप होने लगती तो कभी अचानक सूरज बादलों में छिप जाता। शाम के समय करीब    आधा घंटे के लिए धूल भरी आंधी आई और इसके बाद झमाझम बारिश होने लगी। शुक्रवार को  जिले का अधिकतम तापमान 37.2 डिग्री न्यूनतम तापमान 19.3   डिग्री सेल्सियस रहा। जबकि एक सप्ताह पूर्व पारा 40 को भी पार कर गया था। अन्वेषण वेधशाला   के प्रेक्षक आरके शर्मा का कहना है कि शनिवार को भी आसमान में बादल छाये रहेंगे और आने वाले दिनों अभी और अच्छी बारिश    होने की संभावना है। फिलहाल गन्ने की बुवाई चल रही है।     यह बारिश करीब करीब सभी फसलों के मुफीद बताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें