शेरकोट में बारिश के चलते एक व्यक्ति के मकान की गिरी दीवार। फोटो नागरिक
- मोहल्ला बकरकसावान और मोहल्ला खुराड़ा में हुए हादसे
फाेटो समाचार
संवाद न्यूज एजेंसी
शेरकोट। दो दिन से लगातार हो रही तेज बारिश में मंगलवार रात करीब एक बजे मोहल्ला बकरकसावान में एक व्यक्ति के मकान की दीवार गिर गई। जिसके मलबे में दबने से तीन पशुओं की मौत हो गई। मोहल्ला खुराड़ा में भी एक अन्य व्यक्ति के मकान की दीवार गिर गई।
मोहल्ला बकरकसावान निवासी जाहिद ने बताया कि मंगलवार रात उनके मकान की दीवार गिर गई। जिससे उनके पड़ोसी यासीन के घर में बंधी एक गाय और दो बैलों की मलबे के नीचे दबने से मौत हो गई। लोगों ने रात में ही पुलिस को अवगत कराया। कुछ ही देर में पुलिस मौके पर पहुंची। जेसीबी से मलबे को हटाकर पशुओं को निकाला गया। यासीन का करीब डेढ़ लाख रुपये का नुकसान हुआ है। वहीं, मोहल्ला खुराड़ा निवासी विजेंद्र सैनी के मकान की दीवार गिर गई। जिससे उसका हजारों रुपये का नुकसान हो गया। से उसका बारिशके पानी में भीगने से हजारों का सामान नष्ट हो गया है। घटना के बारे में तहसीलदार को अवगत कराया गया। एसडीएम मोहित कुमार का कहना है कि घटना की जांच कराई जा रही है। रिपोर्ट आने के बाद पीडितों की मदद की जाएगी।