कोतवाली देहात। तेज बारिश के बीच अचानक तेज आवाज के साथ बिजली एक मकान पर गिर गई, जिससे मकान की दीवार क्षतिग्रस्त हो गई। गनीमत रही कि जान और माल का कोई नुकसान नहीं हुआ। कस्बा कोतवाली देहात में सुबह आठ बजे बारिश के बीच तेज आवाज के साथ आकाशीय बिजली कड़की और मोहल्ला सादात में नसीम के मकान पर गिर गई। हालांकि आकाशीय बिजली गिरने से जान माल का कोई नुकसान नहीं हुआ, लेकिन मकान की दीवार क्षतिग्रस्त हो गई। बिजली गिरते ही परिवार दहशत में आ गया। आसपास के मोहल्ले वाले लोगों ने भी तभी परिवार से जानकारी ली। काफी देर तक पूरे मोहल्ले में दहशत का माहौल बना रहा। मोहल्ले के बुजुर्गों का कहना था कि इससे पहले कभी आकाशीय बिजली की इतनी तेज आहट नहीं सुनी थी। संवाद