फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुखार से तप रहे गांव मोहनपुर और हसनपुर

विज्ञापन
मंडावली के गांव हसनपुर में बुखार से पीड़ित महिला। - फोटो : NAZIBABAD
विज्ञापन
बुखार से तप रहे गांव मोहनपुर और हसनपुर
विज्ञापन

मंडावली/नजीबाबाद। तहसील क्षेत्र के गांव मोहनपुर और हसनपुर में बुखार से कई लोग पीड़ित हैं। दोनों गांवों में पीड़ितों की संख्या 150 के पार पहुंच चुकी है। ऐसा कोई घर नहीं बचा, जिसका कोई सदस्य चपेट में न हो। कई लोग नजीबाबाद और बिजनौर के अस्पतालों में भर्ती हैं।
मंडावली क्षेत्र के गांव हसनपुर और मोहनपुर में पिछले 15 दिनों से बुखार से कई परिवार पीड़ित है। बुखार से मरीजों की प्लेटलेट्स गिर रही है। गांव के बहुत से लोग गांव में ही या आसपास के प्राइवेट चिकित्सकों से इलाज करा रहे हैं। कई के तो घर में ही ग्लूकोज की बोतलें चढ़ रही हैं।
विज्ञापन

गांव हसनपुर निवासी सीटू के परिवार में उसकी पत्नी संगीता, बच्चे मोहित, अनमोल, वैष्णवी, अनिकेत समेत छह सदस्य बुखार से पीड़ित हैं। सोनू के परिवार में दीपा, आकाश, राजकुमार, मधु पांच सदस्य, अनिकेत के परिवार में बबीता, मीनाक्षी निशांत और निखिल के परिवार में सीमा, निशांत, परमवीर चार-चार सदस्य बुखार से पीड़ित हैं। वहीं गांव मोहनपुर भी बुखार से तप रहा है। मोहनपुर निवासी कपिल के परिवार में चार सदस्य बुखार से पीड़ित हैं।
दवा देने के बाद दोबारा जांच के लिए नहीं आए
गांव मोहनपुर में ग्रामीणों की सूचना पर स्वास्थ्य की विभाग की टीम ने 10 दिन पूर्व जांच शिविर लगाया गया था। मरीजों की जांच कर दवाइयां दी गई थीं। उसके बाद दोबारा किसी चिकित्सक और एएनम के ग्रामीणों के स्वास्थ्य के बारे में खोज खबर नहीं ली। ग्रामीण रोहित, अंकित, सुनील ने गांव में सफाई व्यवस्था दुरुस्त कराने और स्वास्थ्य विभाग से गांव में जांच शिविर लगाने की मांग की।
विज्ञापन

वर्जन...
गांव मोहनपुर में जांच शिविर लगाकर मरीजों को दवाईयां दी गई थी। इसके बाद की स्थिति संज्ञान में नहीं हैं। स्वास्थ्य विभाग की टीम को गांव भेजकर ग्रामीणों की जांच कराकर दवाइयां दी जाएंगी।
- डॉ. जुबैर, प्रभारी, पीएचसी नजीबाबाद

मंडावली के गांव हसनपुर में घर पर उपचार लेते मरीज।- फोटो : NAZIBABAD

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें