फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: कार के सामने आकर सड़क किनारे बैठ गया बाघ

Sat, 16 Aug 2025 11:23 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
अफजलगढ़ पीलीबांध तटबंध मौजा गादले के पास सड़क के पास बैठा बाघ। स्रोत वीडियो ग्रेब
विज्ञापन
अफजलगढ़/रेहड़। नगर निवासी कुछ लोग घूमने के लिए कार से पीलीबांध पर जा रहे थे। बादीगढ़ से आगे तटबंध वाली सड़क पर गादला के पास अचानक झाड़ियों से निकलकर एक बाघ उनकी कार के सामने आ गया। बाघ तटबंध पर सड़क के किनारे बैठ गया। उन्होंने हिम्मत कर कार रोककर बाघ का वीडियो बनाया। करीब आधा घंटा बाद वह जंगल की ओर चला गया। स्थानीय लोगों का कहना है कि बाघ ने गादला क्षेत्र के जंगल को ठिकाना बना लिया है।अमानगढ़ रेंज अधिकारी अंकिता किशोर का कहना है कि गश्त कराई जा रही है। स्थानीय पुलिस तथा सिंचाई विभाग को अवगत करा दिया गया है कि दोनों ओर के गेट बंद कराकर लोगों की आवाजाही पर रोक लगाई जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें