फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: मकान के ताले तोड़कर चोरों ने नगदी और आभूषण चोरी किए

Sun, 27 Apr 2025 12:49 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
मंडावली। गांव राजपुर नवादा में चोरों ने बंद मकान को निशाना बनाकर हजारों की नगदी और कीमती आभूषण चोरी कर लिए।
विज्ञापन

राजपुर नवादा निवासी सुमन देवी पत्नी स्व. जयप्रकाश शुक्रवार की रात सिकरौड़ा में चचेरी ननद के यहां एक कार्यक्रम में गई थीं। मकान में ताला लगा हुआ था। सुमन शनिवार सुबह लौटी तो मकान के ताले टूटे हुए थे। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। महिला ने पुलिस को बताया कि चोरों ने मकान के ताले तोड़कर वहां से 75 हजार की नगदी और कीमती आभूषण, दो अटैची चोरी कर ली। सुमन देवी ने बताया कि उसके छोटे बेटे राजकुमार की 18 अप्रैल को शादी हुई थी। वह हनीमून के लिए बाहर गए हुए थे, जबकि अन्य तीन बेटे नौकरी करते हैं। जिस समय चोरी हुई थी उस समय घर पर कोई नहीं था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें