फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: सीतावाली के जंगलों में हाथियाें का आतंक

विज्ञापन
कालागढ़ के सैडिल बांध के स्पिलवे की ओर जाता हाथियों का दल। स्रोत सिंचाई विभाग।
विज्ञापन
बिजनौर, मंडावली। गांव सीतावाली के जंगलों में हाथियों ने किसानों की फसलों को रौंद डाला। हाथियों ने किसानों की करीब 10 बीघा गन्ना और धान की फसल को नुकसान पहुंचाया। जिससे किसानों में वन विभाग के खिलाफ रोष व्याप्त है।
विज्ञापन

मंडावली क्षेत्र के गांव सीतावाली में पिछले तीन दिनों से दो हाथी किसानों की फसलों को बर्बाद कर रहे हैं। किसान मुनेश कुमार, खूब सिंह, सोमपाल सिंह, शीशराम, रतिराम का कहना है कि हाथियों ने पिछले तीन दिनों में करीब 10 से 12 बीघा धान व गन्ने की फसल को भारी नुकसान पहुंचाया है। किसानों ने कहा कि खेतों में गुलदार का आतंक व्याप्त है, जिससे किसान खेतों की रखवाली नहीं कर पा रहे हैं। ऐसे में हाथी किसानों के खेतों में घुसकर फसलों को भारी नुकसान पहुंचा रहे हैं। किसानों ने वन विभाग के अधिकारियों को सूचना दी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। किसानों ने वन विभाग से हाथियों द्वारा नष्ट की गई फसलों का मुआवजा दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें