फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खादी ग्रामोद्योग के अपर मुख्य कार्यपालक ने किया कंबल कारखाने का निरीक्षण

विज्ञापन
नजीबाबाद के कंबल कारखाने का निरीक्षण करती शासन की टीम। - फोटो : NAZIBABAD
विज्ञापन
नजीबाबाद। कंबल कारखाना नजीबाबाद के माध्यम से खादी ग्रामोद्योग से जुड़ी विभिन्न विकास योजनाओं को प्रभावी बनाने का प्रस्ताव है। शासन से आई टीम ने कारखाने का निरीक्षण किया तथा खादी ग्रामोद्योग विकास संभावनाओं को तलाशा।
विज्ञापन

खादी ग्रामोद्योग के अपर मुख्य कार्यपालक राजीव त्यागी ने मुरादाबाद के जिला ग्रामोद्योग अधिकारी भूपेंद्र सिंह के साथ कंबल कारखाना नजीबाबाद का निरीक्षण किया। कारखाने के प्रबंधक राम कवांर की उपस्थिति में अपर मुख्य कार्यपालक ने शासन द्वारा चलाई जा रहीं रोजगार परख खादी ग्रामोद्योग योजनाओं का लाभ पात्रों को दिलाने के लिए किए जा रहे प्रयासों की जानकारी दी। उन्होंने खादी ग्रामोद्योग द्वारा प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम के अंतर्गत विभिन्न रोजगार परख योजनाओं के लिए 25 लाख रुपये की धनराशि को बढ़ाकर शासन द्वारा दोगुना किए जाने की जानकारी दी।
अपर मुख्य कार्यपालक ने कंबल निर्माण ऊन की गुणवत्ता सहित खादी से संबंधित सभी उत्पादों की गुणवत्ता बनाए रखने के प्रति विभाग के गंभीर होने की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि विभाग का मुख्य उद्देश्य उत्पादों की गुणवत्ता के साथ बेरोजगारों को अधिक से अधिक रोजगार उपलब्ध कराना है। खादी ग्रामोद्योग की ओर से प्रबंधक राम कंवर, सोना सिंह, बाबूराम ने कंबल निर्माण से संबंधित समस्याओं से अपर मुख्य कार्यपालक को अवगत कराया।
विज्ञापन

खादी ग्रामोद्योग का शॉपिंग कांप्लेक्स बनाने का प्रस्ताव
अपर मुख्य कार्यपालक राजीव त्यागी ने नजीबाबाद के कंबल कारखाना परिसर में खादी ग्रामोद्योग से जुड़े शॉपिंग कांप्लेक्स निर्माण की संभावनाओं की शासन को रिपोर्ट देने, कंबलों के साथ खादी ग्रामोद्योग के अन्य उत्पाद तैयार कराने की व्यवस्था के साथ क्षेत्रीय युवाओं को अधिक से अधिक रोजगार और रोजगार परख प्रशिक्षण उपलब्ध कराने की जानकारी दी। उन्होंने अधिकारियों को खादी ग्रामोद्योग रोजगार परख योजनाओं के प्रचार-प्रसार के भी निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें