फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले के थानों में दिसंबर से लागू होगी पीली पर्ची की व्यवस्था

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले के थानों में दिसंबर से लागू होगी पीली पर्ची की व्यवस्था
विज्ञापन

बिजनौर। जिले की पुलिस विभाग में एक नई पहल होने जा रही है। दरअसल थाने तक आने वाले फरियाद का रिकार्ड तैयार किया जाएगा, इसके लिए रजिस्टर बनेगा और सबूत के तौर पर पीली पर्ची दी जाएगी। जो थाने में पहुंचने का सबूत का काम भी करेगी। दिसंबर तक इस व्यवस्था को लागू कर दिया जाएगा। अफसर रुपरेखा तैैयार करने में जुटे हैं।
यूं तो आसपास के जिलों में पीली पर्ची देने की व्यवस्था पहले से ही लागू हैं लेकिन अब इसे बिजनौर पुलिस भी अपनाने जा रही है। मंगलवार को एसपी दिनेश सिंह ने पीली पर्ची के संबंध में दिशा निर्देश जारी कर दिए हैं। अभी तक किसी भी शिकायत लेकर फरियादी थाने पहुंचते हैं तो उनके प्रार्थनापत्र को लेकर रख लिया जाता है। कोई प्राप्ति की पावती भी नहीं दी जाती है। कुछ प्रार्थनापत्र थानों में लगे कागजों के ढेर में दब जाते हैं। कई बार बिना थाने पहुंचे ही लोग अफसरों के पास पहुंच जाते हैं और कहते हैं कि थाना पुलिस उनकी नहीं सुन रही है। पर्ची पर फरियादी का नाम, घटना का प्रकार, तिथि और सूचना मिलने की तिथि का जिक्र होगा। जांच कौन करेगा, संबंधित दरोगा के नाम का भी जिक्र रहेगा। पर्ची पर पुलिस अफसरों के सीयूजी नंबर की अंकित रहेंगे, जिससे शिकायतकर्ता घर बैठे ही संपर्क कर सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

दिसंबर से पीली पर्ची की व्यवस्था को लागू कर दिया जाएगा। थाने पर प्रार्थना पत्र लेकर पहुंचने वाले हर फरियादी को यह पर्ची दी जाएगी, जो इस बात का सबूत होगी कि वह थाने गया भी या नहीं। वहीं संबंधित मामले की आसानी से ट्रैकिंग की जा सकेगी।
-दिनेश सिंह, एसपी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें