फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: महिला से अश्लील बात करते में फंसे दरोगा पर लटकी कार्रवाई की तलवार

विज्ञापन
विज्ञापन
टीम कर रही है महिला के आरोपों की जांच, जल्द देगी रिपोर्ट
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। यूं तो वादी महिला से अश्लील बातों में फंसे चौकी प्रभारी को निलंबित किया जा चुका है। मगर, सख्त कार्रवाई की तलवार अभी भी लटकी हुई है। आंतरिक संप्रेक्षा कमेटी पूरे मामले की विस्तार से जांच कर रही है। रिपोर्ट में दोषी मिले तो दरोगा पर विभागीय कार्रवाई ही नहीं बल्कि केस भी दर्ज हो सकता है।
बता दें कि झालू की रहने वाली महिला ने पति समेत ससुरालियों पर दहेज उत्पीड़न, दुष्कर्म समेत अन्य गंभीर धाराओं में केस दर्ज कराया था। यह केस सितंबर के महीने में हल्दौर थाने में दर्ज हुआ। इसकी विवेचना तत्कालीन झालू चौकी प्रभारी धर्मेंद्र कुमार गौतम को मिली। इस केस में लगी दुष्कर्म की धारा की विवेचना के लिए दरोगा धमेंद्र उत्तराखंड के मसूरी जांच के लिए पहुंचे। देहरादून से उनके संग पीड़ित महिला और उसकी सहेली भी हो गई। मसूरी से लौटकर देहरादून पहुंचते ही दरोगा ने वादी महिला को रात गुजारने का ऑफर दिया। खैर, वादी महिला उस समय तो अपने चाचा के घर चली गई लेकिन बाद में दरोगा ने फोन किया। फोन पर पर अश्लील बातें की गई। दरोगा और पीड़िता के बीच हुई बातों की ऑडियो वायरल हो रही है।
विज्ञापन

इस मामले में पीड़िता ने एसपी से शिकायत की तो दरोगा को निलंबित कर दिया गया। लेकिन यह कार्रवाई निलंबन तक ही सीमित रहने के आसार नहीं लग रहे है। क्योंकि एएसपी सिटी के नेतृत्व में आंतरिक संप्रेक्षा कमेटी भी इस मामले की विस्तार से जांच कर रही है। जांच में आरोप सही पाए गए तो दारोगा पर बड़ी कार्रवाई हो सकती है।
विज्ञापन

मिशन शक्ति कार्यक्रम से मिली हिम्मत
इस कांड से दो दिन पहले ही झालू में मिशन शक्ति का कार्यक्रम हुआ था, जिसमें महिलाओं को अधिकारों का पाठ पढ़ाया गया। उक्त कार्यक्रम में यह पीड़िता भी मौजूद थी। इसी कार्यक्रम से महिला को दरोगा क खिलाफ आवाज बुलंद करने की हिम्मत मिली।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें