पुराना कालागढ़ इस्लामनगर बाजार में लॉकडाउन के पहले दिन पसरा सन्नाटा।
- फोटो : DHAMPUR
कालागढ़ में सड़कों पर सन्नाटा रहा
कालागढ़। कालागढ़ में नागरिकों ने लॉकडाउन का पालन किया। सुबह से ही इस्लामनगर बाजार व मुख्य मार्ग पर सन्नाटा पसरा रहा। सुबह से बाजार व मार्ग सूने रहे। यहां तक कि मार्निंग वॉक पर आने जाने लोग भी इक्का दुक्का ही बाहर निकले। इस्लामनगर बाजार में मुख्य मार्ग पर उत्तराखंड में प्रवेश से पहले ही बैरिकेट्स लगा दिए गए। एसआई के साथ चार पुलिस कर्मी यहां तैनात कर दिए गए है। उत्तराखंड के कालागढ़ से आने वालो व यहां से आगे जाने वालों पर पूरी तरह से रोक रही। उधर उत्तराखंड पुलिस ने भी कालागढ़ में बैरियर संख्या एक पर सघन चेकिंग अभियान जारी रखा।