अफजलगढ़। पीलीभीत से काशीपुरमधाम के जत्थेदार रंजित मलिक के नेतृत्व में 65 शिवभक्तों का एक जत्था 27 फरवरी को हरिद्वार गया था। एक मार्च को हरिद्वार से कांवड़ में जलभर कर रवाना हुआ। जत्था आठ फरवरी को पीलीभीत पहुंचेगा। इसके बाद शिवभक्त काशीपुरमधाम स्थित शिवमंदिर में जलाभिषेक करेंगे। जत्थे में गौरव , कौशल, बबलू, शिवकुमार, मनोज मंडल , शेखर मलिक , अभिलाष धर व चेतन आदि उपस्थित रहे। वहीं, शिवभक्तों की सेवा के लिए समाजसेवियों की ओर से रामगंगा नदी किनारे शिविर लगाए गए।