आकाशवाणी नजीबाबाद के स्थापना दिवस पर लाइव प्रसारण देतीं कलाकार अंजलि कुमारी और सनव्वर अली खां।
- फोटो : NAZIBABAD
गीत, गजल से समा बांधा
नजीबाबाद। आकाशवाणी नजीबाबाद केंद्र के 42 वें स्थापना दिवस पर स्टूडियो परिसर से लाइव सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रसारित किए गए। केंद्र के निदेशक अभियांत्रिकी दिनेश चंद्रा, कार्यक्रम प्रमुख मंजुला नेगी, एई कुशल पाल, पैक्स कोऑर्डिनेशन अंजलि कुमारी, डीओ विक्रांत चौधरी ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण किया। इस मौके पर गीत, गजल, रागिनी और कव्वाली ने समा बांध दिया। इस मौके पर सनव्वर अली खां, भुवनेश गिरी, शाहबाज अहमद, योगेंद्र कुमार और नीरज कुमार, हर्षित सक्सेना आदि लोग मौजूद रहे।