फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: परंपारागत कारीगर, शिल्पकारों के हाथों का निखारा जाएगा हुनर

विज्ञापन
विज्ञापन
- पीएम विश्वकर्मा योजना के तहत पारंपरिक कारीगरों और शिल्पकारों
विज्ञापन

- व्यवसाय करने न्यूनतम ब्याज दरों पर दिलाया जाएगा ऋण

संवाद न्यूज एजेंसी

बिजनौर। जनपद के पारंपरिक कारोबार के हस्तशिल्पियों के हुनर को बढ़ाने के लिए कारीगरों, शिल्पकारों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। साथ ही उन्नत किस्म की टूल किट भी प्रदान की जाएगी।

बिजनौर के नगीना की काष्ठ कला की विदेशों में पहचान है। शेरकोट में ब्रश का कारोबार, नहटौर बुनकारों, कपड़ा, चांदपुर क्षेत्र में कूलर का जाल आदि कारोबार चल रहे हैं। जिला उद्योग केंद्र के उपायुक्त उद्योग अमित कुमार सिंह ने बताया कि पीएम विश्वकर्मा योजना के तहत पारंपरिक कारीगरों और शिल्पकारों की आजीविका की संभावनाओं को बढ़ावा दिया जाएगा। योजना में पारंपरिक तौर पर काम कर रहे हस्तशिल्पियों के हुनर को बढ़ाने के लिए कारीगरों को पांच दिवसीय प्रशिक्षण दिया जाएगा।
विज्ञापन


- पांच प्रतिशत ब्याज पर ऋण

योजना के तहत व्यवसायिक के लिए एक लाख रुपये का ऋण पांच प्रतिशत ब्याज दर पर प्रदान कराया जाएगा। यदि इसे 18 माह में अदा कर देते हैं तो दूसरी बार दो लाख रुपये का ऋण कम ब्याज दर पर प्रदान कराया जाएगा।

- योजना में 18 प्रकार के व्यवसाय

उपायुक्त उद्योग के अनुसार योजना में 18 प्रकार के व्यवसाय से संबंधित परंपरागत कारीगर प्रशिक्षण प्राप्त कर सकते हैं, जिसमें कुम्हार, कारपेन्टर, राजमिस्त्री, नाव बनाने वाले, लोहार, हथौड़ा व टूलकिट निर्माता, ताला बनाने वाले, मूर्तिकार, सोनार, डलियाए चटाई व टोकरी बुनकर, खिलौना बनाने वाले, धोबी, दर्जी, मछली का जाल बनाने वाले आदि के कौशल वृद्धि के लिए प्रशिक्षण दिया जाएगा।
विज्ञापन

योजना के लाभार्थियों की पात्रता परंपरागत 18 व्यवसाय से संबंधित होनी चाहिए l एक परिवार से एक ही व्यक्ति लाभ ले सकता है। परिवार में कोई सरकारी कर्मचारी है, तो वह अपात्र होगा। योजना के आवेदन 25 अगस्त से प्रारंभ है और पात्रों का चयन जनपद स्तरीय क्रियान्वयन कमेटी करेगी।- अमित कुमार सिंह, उपायुक्त उद्योग।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें