किरतपुर के गांव हुसैनपुर के जंगल में पेड़ पर युवक का शव लटका मिलने पर गमजदा परिजन। संवाद
किरतपुर। हेंसी के परिवार में माता-पिता और दो बहनें हैं। कुल पांच सदस्यों वाले इस परिवार का इकलौता सहारा हेंसी ही था। सुुबह जब हेंसी का शव पेड़ पर लटका मिलने की सूचना मिली तो दोनों बहनें भी मौके पर पहुंच गईं। दोनों भाई का शव देखकर बेसुध हो गईं। पुलिस भी घटना को लेकर स्पष्ट रूप से कुछ नहीं बोल रही है। हेंसी के पिता विनोद बैंक में रिकवरी एजेंट हैं। ग्रामीणों ने बताया कि सोमवार की रात हेंसी की अपने पिता विनोद से बोलचाल हुई थी। अक्सर परिवार में किसी न किसी बात को लेकर विवाद हो जाता था। हेंसी ने भी करीब एक माह पहले बिजनौर के एक मेडिकल स्टोर पर काम पर लगा था। रात में जब वह बाइक और कपड़े लेकर घर से निकला तो उसने बिजनौर में ही रहने की बात कही थी। परिजनों को लगा कि वह नाराज होकर घर से गया है। कुछ दिन में लौट आएगा लेकिन उन्हें क्या पता था कि वह अब कभी वापस नहीं आएगा। परिजनों का कहना है कि हेंसी का किसी से कोई विवाद नहीं था।
किरतपुर के गांव हुसैनपुर के जंगल में पेड़ पर युवक का शव लटका मिलने पर गमजदा परिजन। संवाद