जलीलपुर में पांडवनगर पुलिस के निकट बही सड़क
जलीलपुर। गंगा पुल की ओर जानी वाली हस्तिनापुर सड़क पानी में बह जाने के कारण खाई बन गई है। सड़क में बनी खाई को पार कर गंगा तक जाना मुश्किल बन गया है। अंतिम संस्कार के लिए गंगा घाट जाने वाले गांव वासी मजबूरी में मेहती नदी के निकट अंतिम संस्कार कर रहे हैं। मेहती नदी यूं तो बरसाती नदी है, मगर बीते दो सप्ताह से इसमें गंगा का पानी चल रहा है।