फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: पानी के जैसी होती है जेल में मिलने वाली दाल

Tue, 02 Jan 2024 11:50 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
बिजनौर में जिला कारागार का निरीक्षण करती अपर जिला जज नीलू मेनवाल। स्रोत जिला कारागार
विज्ञापन
बिजनौर। जेल में मिलने वाली मिलने वाली दाल पानी के जैसी होती है। जिसमें दाल के दानों को ढूंढना मुश्किल रहता है। दाल रोटी के अलावा कोई दूसरी सब्जी नहीं दी जाती। इस आशय की शिकायत बंदियों ने अपर जिला जज से की है। जिस पर जिला जज ने खानपान की सुविधा को सुधारने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव अपर जिला जज नीलू मेंनवाल ने मंगलवार को जिला जेल की बैरक नंबर पांच का निरीक्षण किया। निरीक्षण में तीन बंदी ऐसे पाए गए जिनके पास अधिवक्ता नहीं है, उन्हें अवगत कराया गया कि विधिक सेवा प्राधिकरण के माध्यम से अधिवक्ता ले सकते हैं। बंदियों ने खानपान की गुणवत्ता पर रोष प्रकट किया। ऐसे में खानपान को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं। सचिव ने जेल अधीक्षक को खानपान की व्यवस्था ठीक करने के लिए उचित दिशा निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान जेल अधीक्षक अदिति श्रीवास्तव, जेलर रवींद्रनाथ, सहायक जेलर अरविंद कुमार ,लक्ष्मी देवी, कलावती आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें