फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: गंगा किनारे तटबंध की मांग को लेकर चौथे दिन भी धरना जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
जलीलपुर। रविवार को भी गांव नारनौर के निकट गंगा पर तटबंध की मांग को लेकर गांववासियों का धरना जारी रहा। धरना स्थल पर सूरज कश्यप ने कहा अब हमारी सिर्फ एक मांग गंगा पर तटबंध बनाया जाना है, इसके लिए हमारा आंदोलन जारी रहेगा। बृहस्पतिवार से क्षेत्रवासियों ने गंगा पर तटबंध बनवाने की मांग को लेकर धरना शुरू किया हुआ है। धरने पर गांववासियों ने कहा कि जब तटबंध बनवाने की ठोस कार्रवाई नहीं होती है, तब तक धरना चलता रहेगा। रविवार को गांव दत्तियाना के निवासियों की ओर से भोजन की व्यवस्था रही। गांव के रास्तों पर पानी कम होते ही धरना स्थल पर गांववासियों की संख्या बढ़ने लगी है। गांव दत्तियाना, सुजातपुर खादर, सियाली, मुजफ्फरपुर खादर, जमालुदीनपुर खादर, नारनौर, खानपुर खादर, कमालपुर, रायपुर खादर, जलालपुर खादर, मीरापुर सीकरी, सलेमपुर आदि के गांववासी धरने में पहुंच रहे हैं। उमेश त्यागी की अध्यक्षता व सूरज कश्यप के संचालन में धरने पर कैलाश सिंह, रामचरण सिंह, उदल सिंह, ओमप्रकाश सिंह, उदय सिंह, जसवंत सिंह, गुरविंदर सिंह, नरेश ठाकुर, मोहन सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें