फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निजी मंडी समिति में आढ़त हुई शुरू

विज्ञापन
बिजनौर में ईदगाह पर बनी निजी मंडी समिति में लगी आढ़त। - फोटो : BIJNOR
विज्ञापन
निजी मंडी समिति में आढ़त हुई शुरू
विज्ञापन

बिजनौर। जिले की पहली निजी मंडी समिति नवीन फल एवं सब्जी मंडी फरीदपुर काजी खेड़की में शुक्रवार से आढ़त का काम शुरू हो गया। आढ़त में काफी किसान आए।
कृषि कानूनों के बाद निजी मंडी समिति बनाने की मांग चल रही थी। बिजनौर में ईदगाह रोड पर व चांदपुर रोड पर निजी मंडी समिति खोली गई हैं। दोनों मंडियों में आढ़तियों के अलावा आम किसानों ने भी आढ़त के लिए प्लॉट लिए हैं। शुक्रवार को विधिवत रूप से मंडी में आढ़त का काम शुरू किया गया। जाटान, बेगावाला, खेड़की, तीबड़ी आदि के किसान सुबह को सब्जी लेकर आढ़त के लिए पहुंचे। फल की फड़ भी लगी। किसानों लोकेंद्र सिंह, मुन्नू, पीतम सिंह आदि ने बताया कि पहले सब्जी मंडी में आढ़त लगती थी। वहां बहुत कम जगह थी। किसानों को अपने वाहन बाहर खड़े करके सिर पर माल ढोना पड़ता था, लेकिन अब मंडी समिति खुलने से ऐसा नहीं होगा। मंडी समिति अध्यक्ष एजाज अहमद ने बताया कि किसानों को मंडी समिति में कोई परेशानी नहीं आने दी जाएगी। वहीं चांदपुर रोड स्थित मंडी समिति का विधिवत उद्घाटन नहीं हुआ है लेकिन वहां भी आढ़त लगनी शुरू हो गई है। काफी किसान और आढ़ती वहां पर भी आढ़त के लिए जा रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें