फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: नजीबाबाद - होली पूजन और इबादत का सिलसिला जारी

Tue, 07 Mar 2023 08:34 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
नजीबाबाद में होली पूजन करतीं महिलाएं।
विज्ञापन
- गंगा-जमुनी रिवायत के साथ मनाई जा रही होली और शब-ए-बरात
विज्ञापन

फोटो - 07एनजेडबी12आर
संवाद न्यूज एजेंसी
नजीबाबाद। शब-ए-बरात और होली पर्व को सौहार्द पूर्ण वातावरण में मनाया जा रहा है। जहां एक ओर होलिका दहन स्थलों पर सजी होलिकाओं का पारंपरिक पूजन किया जा रहा है। शब-ए-बरात पर मस्जिदों और घरों में विशेष इबादतों का सिलसिला जारी है।
होली पर्व पर नगर के विभिन्न स्थानों पर सजी होलिकाओं का दोपहर बाद से महिलाओं द्वारा विशेष पूजन शुरू किया गया। नगर के करीब तीन दर्जन से अधिक स्थानों पर होलिका सजाई गई हैं। होलिका दहन के लिए मुख्य रूप से नगर के मुख्य बाजारों, टीला मंदिर, सार्वजनिक चौराहों पर होलिकाएं सजाई गई हैं। गंगा-जमुनी संस्कृति के बीच सभी धर्मों के लोग होली उत्सव में एक-दूसरे की भावनाओं के सम्मान में जुटे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

शब-ए-बरात पर मुस्लिमों की ओर से विशेष इबादतों का सिलसिला जारी है। मस्जिदों में खासतौर पर रोशनी की गई है। देर रात तक इबादतों के साथ मुस्लिम अपने दुनिया से रुख्सत हो चुके परिजनों को कब्रिस्तानों में जाकर विशेष दुआओं के साथ खिराज-ए-अकीदत पेश करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें