फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: 80 किलोमीटर चलकर पहुंची वन विभाग के पौधे

Tue, 27 Jun 2023 11:45 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
गंगा पुल की अप्रोच के क्षतिग्रस्त होने के बाद भी हस्तिनापुर से पौध लेकर आते चालक व मजदूर।
विज्ञापन
- हस्तिनापुर गंगा पुल की अप्रोच रोड टूटने से बढ़ी समस्या
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
जलीलपुर। हस्तिनापुर गंगा पुल की अप्रोच सड़क कट जाने के कारण 80 किलोमीटर की दूरी तय कर वन विभाग की पौध पहुंच रही है।जबकि हस्तिनापुर पौधशाला से पौधारोपण भूमि तक करीब 10 किलोमीटर की दूरी है।
विज्ञापन

हाल ही में वन विभाग की भूमि को कब्जा मुक्त कराया गया है। इस समय वन विभाग खाली जमीन में पौधारोपण कर रहा है। इसके लिए मेरठ के हस्तिनापुर से ट्रैक्टर-ट्राॅली में भरकर पौधों को लाया जा रहा है। हस्तिनापुर पौधशाला से इस भूमि की दूरी करीब 10 किलोमीटर है। लेकिन हस्तिनापुर गंगा पुल की अप्रोच सड़क कटने से आवागमन बंद है। इस कारण अब ये ट्रैक्टर पौधशाला से पौधे लादकर बिजनौर बैराज होकर पौधरोपण स्थान तक पहुंच रहे हैं। बिजनौर बैराज घूमकर आने पर 10 किलोमीटर की दूरी के लिए करीब 80 किलोमीटर चलना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें