बिजनौर में विकास भवन से प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना की बाइक रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना करते जि
- फोटो : BIJNOR
बाइक रैली निकाल बताईं सरकार की योजनाएं
संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। लोगों को सरकार की योजनाओं में ऑनलाइन पंजीकरण कराने के प्रति जागरूक करने के लिए बाइक रैली निकाली गई। विकास भवन से शुरू हुई रैली का शुभारंभ डॉ. अवधेश मिश्र व उपजिला कृषि अधिकारी हरज्ञान सिंह ने हरी झंडी दिखाकर किया। जिला कृषि अधिकारी ने बताया कि बाइक रैली करने का उद्देश्य किसानों को प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के संबंध में जागरूक करना है। कॉमन सर्विस सेंटर की ओर से आयुष्मान भारत, ई. श्रम पंजीकरण, प्रधानमंत्री किसान मानधन योजन, प्रधानमंत्री व्यापारी मानधन योजन, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, प्रधानमंत्री सम्मान निधि योजना आदि का पंजीकरण किया जाता है। रैली में महेंद्र सिंह, नसीम अहमद, सचिन राना, दुष्यंत कुमार, भूपेंद्र सिंह भारती, अरुण कुमार, प्रखर कुमार, भंवर सिंह, मोहम्मद शुएब, मोहम्मद मुआज, मोहम्मद फैजी आदि मौजूद रहे।