फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: व्यक्ति ने कमरे में बंद होकर आग लगाई

Thu, 11 Apr 2024 01:17 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर, झालू। नगर के मोहल्ला महाजनान निवासी मानसिक रूप से बीमार एक व्यक्ति ने स्वयं को कमरे को बंद करके आग लगा ली। दो गैस के सिलिंडर अपने पास रख कर उनसे आग जलाता रहा। मौके पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़कर आग बुझाई और झुलसे व्यक्ति को बाहर निकाल कर जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन


बुधवार को कस्बा झालू के मोहल्ला महाजनान निवासी नवनीत कुमार (50) पुत्र राजपाल सिंह ने अपने घर में ऊपर के कमरे में अंदर से बंद करके आग लगा ली। जिसमे वह झुलस गया। नवनीत कुमार की पत्नी मनीषा का कहना है कि उनका पति करीब दस वर्ष से मानसिक रूप से बीमार है। उन्होंने एक साल से अपना उपचार बंद करा दिया।

बुधवार की सुबह लगभग दस बजे उनका पुत्र विशाल व रिश्तेदार उनको इलाज के लिए ले जाने के लिए आए हुए थे। वह घर में स्थित छत पर बने कमरे में स्वयं बंद हो गए और आग लगा ली। आग की सूचना परिजनों ने पुलिस को दी। पुलिस ने दरवाजे को तोड़कर बुझाई। वहीं उक्त व्यक्ति ने अपने पास दो सिलेंडर भी रख रखे थे। पुलिस को देख कर लाइटर से सिलिंडर चला कर आग लगा देता था। जिससे पुलिस को कड़ी मशक्कत करके आग पर काबू पाया और नवनीत को पकड़कर बाहर निकाल कर जिला अस्पताल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें