फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चित्रकारों ने गंगा बैराज घाट पर भरे श्रद्धा के रंग

Wed, 21 Mar 2018 11:24 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ बिजनौर
विज्ञापन
बिजनौर में गंगा बैराज पर पेंटिंग करते चित्रकार। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बिजनौर में गंगा बैराज घाट को चमकाने और वहां की दीवारों पर श्रद्धा के रंग भरने के लिए जनपद के चित्रकार एवं कला अनुदेशकों को लगाया गया है। इन्होंने मंगलवार को गंगा घाट पर श्रद्धा के रंग उकेरे। दिन भर कला अनुदेशक श्रद्धा से ओतप्रोत गंगा यात्रा के चित्र बनाते रहे। सीडीओ इंद्रमणि त्रिपाठी व नमामि गंगे योजना के जिला संयोजक सौरभ सिंघल ने सबका उत्साहवर्द्धन किया। नमामि गंगे योजना में गंगा को निर्मल करने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। गंगा बैराज के घाटों को वाराणसी के घाटों की तर्ज पर विकसित करने की योजना भी तैयारी चल रही है। इसके अलावा गंगा घाट पर दैनिक या सप्ताह में कम से कम एक बाद महाआरती करने की भी योजना है। अभियान में 22 मार्च को पांच हजार से अधिक जिलेवासी गंगा सफाई करेंगे। इनमें अधिकारी, शिक्षक व सामाजिक संस्थाओं के सदस्य शामिल होंगे। जनपद के चित्रकार संजय साहनी, डा रिचा शर्मा, पवन सागर , नौशाद अख्तर, देवलकांर ,सुरभि शर्मा,अरशद अली ओर प्रीति सोनी आदि चित्र बनाने में व्यस्त रहे। सीडीओ ने गंगा घाट को चमकाने के लिए मंगलवार को परिषदीय स्कूलों के कला अनुदेशकों की ड्यूटी लगाई। कला अनुदेशक वंदना चौहान, ज्योति, नीतू, भाविका, अंशु, पूजा आदि गंगा बैराज घाट पहुंचे। घाट के आसपास की दीवारों पर सुंदर चित्र बनाए। अधिकतर चित्र मां गंगा की आस्था से ओतप्रोत ही थे। नमामि गंगे योजना के जिला संयोजक सौरभ सिंघल ने कहा कि गंगा हमारे देश की आस्था का प्रतीक है। गंगा में कोई भी जिलेवासी कूड़ा आदि न डालकर अपना कर्तव्य निभाएं। कहा कि गंगा बैराज को एक पर्यटन स्थल पर विकसित करने के लिए पूरे प्रयास किए जा रहे हैं। जिलेवासी सरकार की इस योजना में जुड़कर गंगा को निर्मल बनाने और रखने में सहयोग दे। बैराज घाट पर 22 मार्च को सामूहिक स्वच्छता श्रमदान बिजनौर। बैराज घाट पर 22 मार्च को सामूहिक स्वच्छता श्रमदान होगा। श्रमदान में करीब 4000 स्वैच्छिक कार्यकर्ताओं की भागीदारी रहेगी। श्रमदान सुबह आठ बज से प्रारंभ होगा। जिला नमामि गंगे योजना को अमली जामा पहनाने के लिए प्रदेश में अग्रणी बनाए है। 16 मार्च से स्वच्छता पखवाड़ा चल रहा है। गांव गांव स्वच्छ भारत के नारे गूंज रहे हैं। नमामि गंगे अभियान के तहत गंगा की निर्मलता का मूल स्वरूप वापिस लाने की कोशिश हो रही है। गंगा किनारे के 21 गांवों में टीम अभियान में लगी है। बैराज घाट को दर्शनीय स्थल के रूप में चमन बनाने की तैयारी है। डीएम अटल कुमार राय ने 16 मार्च को अभियान की कमान थाम रहे सीडीओ इंद्रमणि त्रिपाठी को बैराज घाट का दौरा करके जरूरी निर्देश दिए थे। सीडीओ के अनुसार 22 मार्च ब़ृहस्पतिवार को बैराज घाट की श्रमदान द्वारा साफ सफाई की जाएगी। इसकी सभी तैयारी पूरी कर ली गई है। गायत्री परिवार आदि संगठनों ने श्रमदान में सहयोग का भरोसा दिया है। महिला ग्राम प्रधानों की भी महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी। तिमरपुर ग्राम प्रधान संजू रानी ने महिलाओं से अधिक संख्या में पहुंचने की अपील की है। उधर, प्रशासन द्वारा 22 मार्च को बैराज घाट को होने वाले सफाई श्रमदान में शामिल होने तथा नमामि गंगे अभियान का जायजा लेने के लिए केंद्र की तीन सदस्यीय टीम बुधवार को बिजनौर पहुंच गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें