फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पशु चराने गये वृद्ध की नदी में डूबकर मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
पशु चराने गए वृद्ध की नदी में डूबने से मौत
विज्ञापन

अफजलगढ़ । पशुओं को चराने गये एक वृद्ध किसान की नदी में डूबकर मौत हो गयी। ग्रामीणों की मदद से देर रात शव को नदी से बरामद किया गया।
रेहड़ थाना क्षेत्र के गांव इमरतपुर निवासी किसान जगदीश सिंह 75 वर्ष पुत्र स्वर्गीय रिक्खी सिंह शुक्रवार की अपराह्न गांव के नजदीक बनैली नदी के पास पशु चराने गये थे। इसी दौरान वह नदी में हाथ पांव धोने लगे इसी दौरान पैर फिसलने से नदी में जा गिरे। जहां नदी के गहरे गड्ढे में डूबने से उनकी मौत हो गई। शाम को पशुओं के घर वापस लौट आने के कईं घंटों बाद भी जगदीश सिंह के घर न लौटने पर परिजनों ने उनकी तलाश की। बनैली नदी के किनारे उनका डंडा व अन्य सामान रखा देखकर परिजनों को अनहोनी होने की आशंका हुई। ग्रामीणों की मदद से जगदीश की तलाश करने पर नदी के गहरे गड्ढे में उनका शव पड़ा मिला। परिजनों ने कोई कानूनी कार्रवाई किये बिना शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें