बिजनौर में तिरंगा यात्रा निकालते डीएम उमेश मिश्रा, एडीएम विनय कुमार सिंह, सीडीओ पूर्ण बोरा व अन्य
- फोटो : BIJNOR
डीएम की अगुवाई ने अफसरों ने निकाली तिरंगा यात्रा
बिजनौर। अमृत महोत्सव के तहत लोगों में तिरंगे के प्रति जागरूकता, सम्मान एवं प्रेम की भावना को और अधिक मजबूत करने के लिए तिरंगा रैली निकाली गई।
बृहस्पतिवार को डीएम उमेश मिश्रा ने कलक्ट्रेट परिसर में नगर पालिका परिषद की ओर से आयोजित तिरंगा झंडा रैली का नेतृत्व करते हुए विकास भवन तक मार्च किया। उन्होंने बताया कि प्रत्येक नगर निकाय एवं ग्राम पंचायतों में भी तिरंगा रैली कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। कहा कि अमृत महोत्सव के अंतर्गत आयोजित होने वाली कार्यक्रमों के अंतर्गत जिला स्तर पर सफलतापूर्वक आयोजन के लिए नोडल अधिकारी जिला पंचायत राज अधिकारी, बिजनौर को बनाया गया है। इस अवसर पर एडीएम प्रशासन विनय कुमार सिंह, वित्त एवं राजस्व अरविंद कुमार सिंह, एसडीएम सदर मोहित कुमार, ईओ विकास कुमार आदि मौजूद रहे।
आरएसएस ने मनाया रक्षाबंधन
बिजनौर। आरएसएस की ओर से नौ स्थानों पर रक्षा बंधन समरसता पर्व के रूप में मनाया गया। मुख्य वक्ता डॉ. राघव मेहरा ने कहा कि समाज में व्याप्त दूरियों को मिटाने के लिये स्वयं सेवक गली गली में प्रत्येक वर्ग के लोगों तक जाएंगे। वहीं रविदास शाखा पर मुख्य वक्ता भरत ने बताया कि हम आज पर्यावरण को सुरक्षित रखने के लिए पौधों को रक्षा सूत्र बांधकर उनके संरक्षण का संकल्प ले सकते हैं। प्रताप शाखा पर रितेश, श्री राम शाखा पर दीपक नगर विस्तारक तथा माधव शाखा पर दुष्यंत मुख्य वक्ता रहे। स्वयं सेवकों ने भगवा ध्वज के रक्षा सूत्र बांधे। संवाद