नजीबाबाद में नगरपालिका द्वारा कराए गए विद्युतीकरण कार्य का चेयरमैन ने लोकार्पण किया। उन्होंने जनता को बिजली-पानी संबंधी मूलभूत सुविधाएं मुहैया कराने की वचनबद्धता दुहराई। नगर के मोहल्ला चारबाग नई बस्ती में नगरपालिका परिषद द्वारा विद्युतीकरण कराया गया था। विद्युतीकरण कार्य के अंतर्गत क्षेत्र में 51 विद्युत पोल लगवाकर उन पर विद्युत लाइन खिंचवाने के साथ स्ट्रीट लाइट की भी व्यवस्था की गई थी। शुक्रवार शाम चेयरमैन मुअज्जम खां ने चारबाग नई बस्ती पहुंचकर पूर्ण हुए विद्युतीकरण कार्य का लोकार्पण किया। कहा कि आधुनिक युग में बिजली व्यक्ति की सबसे पहली जरूरत बन चुकी है। जलापूर्ति व्यवस्था भी बिजली पर ही निर्भर है। चेयरमैन ने नगरवासियों की बिजली-पानी की व्यवस्था को सुचारु रखने के लिए नगरपालिका प्रशासन के गंभीर होने और पूूर्ण रुचि से कार्य करने की बात कही। नफीस कुरैशी, इरफान कुरैशी, मुस्तकीम आदि रहे।