नगीना में शपथ ग्रहण करते बार के चुने गए नवनिर्वाचित पदाधिकारी।
- फोटो : अमर उजाला
नगीना में बार एसोसिएशन की नवगठित कार्यकारिणी के पदाधिकारियों को शपथ दिलाई गई।
कार्यक्रम के आरंभ में निवर्तमान महासचिव नवेद इकराम एडवोकेट ने बीते वर्ष 2016 की वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की। तत्पश्चात निवर्तमान अध्यक्ष नरेंद्र चौहान ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष अजय शर्मा, उपाध्यक्ष मस्लाउद्दीन खान, महासचिव भूपेंद्र सिंह, संयुक्त सचिव नसरूल्ला व संजय कर्णवाल, कोषाध्यक्ष संदीप राठौर व कार्यकारिणी सदस्य नफीस अहमद, विशेष विश्रोई, भोगेंद्र सिंह को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। समारोह में अपर जिला जज नगीना लालचंद गुप्ता, अतिरिक्त मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी अरुण कुमार, सिविल जज जूनियर डिवीजन अर्चना सिंह, अधिवक्ता मोहम्मद आरिफ खान, टीकम सिंह, बलराम सिंह, आदि मौजूद रहे।उधर रेवेन्यू बार एसोसिएशन के निर्विरोध चुने गए पदाधिकारियों को शपथ ग्रहण कार्यक्रम में पूर्व अध्यक्ष सलीमुद्दीन ने अध्यक्ष चंद्रपाल सिंह, उपाध्यक्ष सुहेल आदिल, महासचिव दीपक सिंघल, उपसचिव कुलदीप सिंह, कोषाध्यक्ष जय प्रकाश को पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस अवसर पर विपिन कुमार एडवोकेट, जावेद अहमद, नंदकिशोर सैनी, सुनिल विश्नोई एडवोकेट, ठाकुर कृपाल सिंह, शहजाद, मुकेश, महावीर, सौरभ कौशिक एडवाकेट समेत समस्त काबित मौजूद रहे।