फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पालिका ने नगर में कीटनाशक का छिड़काव किया

विज्ञापन
धामपुर में कीटनाशक का छिड़काव करता पालिका का टैंकर। - फोटो : DHAMPUR
विज्ञापन
पालिका ने नगर में कीटनाशक का छिड़काव किया
विज्ञापन

बिजनौर, धामपुर। नगर पालिका ने मच्छरों के आतंक और कोरोना महामारी से निपटने के लिए सोमवार को नगर में कीटनाशक छिड़काव कराया।
ट्रैक्टरों के पीछे टैंकरों में कीटनाशक भर पालिका कर्मियों ने नगर की सभी प्रमुख सड़कों एवं नालियों को धो डाला। हाईवे 74 एवं उसके दोनों ओर से तेज प्रेशर से स्प्रे किया। पालिका से शुरू होकर कीटनाशक का छिड़काव किया गया। पालिका के अधिशासी अधिकारी मनोज रस्तोगी का कहना है कि उनका लक्ष्य है कि किसी भी हालत में धामपुर नगर पालिका क्षेत्र में संक्रामक बीमारी को रोकने का प्रयास करना है। मच्छरों के आतंक से निजात दिलाने के लिए उनके द्वारा 10 दिन से छिड़काव कराया जा रहा है। सोमवार को नगरपालिका की ओर से व्यापक स्तर पर कीटनाशक छिड़काव का अभियान चलाया गया। नगरपालिका से शुरू होकर रेलवे स्टेशन, पंजाबी मार्केट, लोहा बाजार, सर्राफा बाजार, मेन बाजार, पहाड़ी दरवाजा, शेरकोट चुंगी, टीचर्स कॉलोनी, धामपुर चुंगी नगीना चौराहा ,रोडवेज डिपो के बाहर में जबरदस्त छिड़काव कराया गया। लोगों ने सराहना की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें