फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पालिका ने बुलडोजर चलाकर हटवाया अतिक्रमण

विज्ञापन
विज्ञापन
पालिका ने बुलडोजर चलाकर हटवाया अतिक्रमण
विज्ञापन

हल्दौर। पालिका प्रशासन की टीम ने नगर में कई स्थानों पर बुलडोजर चलवाकर अतिक्रमण हटवाया गया। अतिक्रमण करने वाले लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर जुर्माना भी वसूला।
विज्ञापन

नगर में पालिका प्रशासन ने मंगलवार को रेलवे फाटक, धूलिया महादेव मंदिर संस्थान, टाटमोहरा, जामा मस्जिद आदि स्थानों के निकट बुलडोजर चलवाकर अतिक्रमण हटवाया और कुछ व्यापारियों और प्रतिष्ठानों पर विभिन्न मामलों में करीब 10 हजार जुर्माना भी वसूला। इस अवसर पर पालिका अधिशासी अधिकारी ओम कुमार गिरी ने व्यापारियों से कहा कि नगर को साफ स्वच्छ और अतिक्रमण मुक्त रखना प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है। उन्होंने नगरवासियों से नगर को अतिक्रमण मुक्त और साफ स्वच्छ रखने में बेहतर सहयोग करने की अपील भी की है। इसके अलावा पालिका प्रशासन ने नगरवासियों को मात्र एक सप्ताह के भीतर चिन्हित किए गए स्थानों से शीघ्र खुद अतिक्रमण नहीं हटाने पर उनके खिलाफ कार्रवाई करने की चेतावनी भी दी है। इस अवसर पर राजस्व विभाग के कानूनगो योगेन्द्र कुमार, कस्बा इंचार्ज भीम सिंह, लेखपाल तेजपाल सिंह, अरुण कुमार, सुरेंद्र कुमार, अंकित कुमार, मोहम्मद नौशाद समेत पालिका कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें