फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: मां शोर मचाती रही, प्रेमी के साथ चली गई युवती

विज्ञापन
विज्ञापन
राजा का ताजपुर। बुधवार दोपहर ताजपुर क्षेत्र के ग्राम की युवती ताजपुर बस स्टैंड स्थित भारतीय स्टेट बैंक शाखा से अपनी मां के साथ उसके खाते से रुपये निकालने आई थी। रुपये निकालकर दोनों शाखा से बाहर आ गईं। इस दौरान युवती ने मां से चाट खाने के लिए कहा। बैंक के पास एक ठेले पर मां चाट खाने लगी। इस दौरान युवती कुछ दूरी पर बाइक लिए खड़े युवक के पास पहुंची। वह युवक के साथ बाइक पर बैठकर चली गई। यह देख मां शोर मचाती मचाती रही। युवती बैंक से निकाले गए तीस हजार रुपये भी साथ ले गई। शोर सुन वहां मौजूद पुलिस कर्मी मौके पर पहुंचे लेकिन युवती का कोई पता नहीं चला। महिला ने तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें