फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आजादी के जश्न से जुड़े किले का मार्ग विधायक ने कराया समतल

विज्ञापन
नजीबाबाद के खस्ताहाल किला संपर्क मार्ग को समतल करती जेसीबी। - फोटो : NAZIBABAD
विज्ञापन
नजीबाबाद। पत्थरगढ़ के किले के खस्ताहाल मार्ग पर जल भराव रोकने के लिए विधायक ने मार्ग के दोनों ओर कच्चे नाले खुदवाने के साथ मार्ग को ईंट-पत्थर से समतल करा दिया।
विज्ञापन

विधायक हाजी तसलीम अहमद ने आजादी जश्न के गवाह पत्थरगढ़ किले के तिरंगा प्रकाश को देखने आने वालों के लिए खस्ताहाल मार्ग समतल करा दिया। तीन दिन पूर्व विधायक ने मार्ग में भरे जल भराव में ईंट-पत्थर डलवाया था। जल भराव मार्ग क्षेत्र में दोनों ओर जल निकासी के लिए जेसीबी से कच्चे नाले खुदवाए गए। विधायक के प्रतिनिधि नितिन कश्यप की निगरानी में मंगलवार को दिन भर जेसीबी मशीन ने खस्ताहाल मार्ग के जल भराव क्षेत्र में दोनों ओर नाले खोदकर पानी की निकासी बनवाई। मार्ग में डाले गए ईंट-पत्थर आदि को जेसीबी के माध्यम से समतल कराया गया। क्षेत्र के लोगों ने विधायक द्वारा मार्ग को समतल कराने के प्रयास की सराहना की।
15 अगस्त पर किले में होगा ध्वजारोहण
पुरातत्व विभाग द्वारा पत्थरगढ़ के किले में आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर 15 अगस्त को ध्वजारोहण का कार्यक्रम है। एक सप्ताह से पुरातत्व विभाग नवाब नजीबुद्दौला के पत्थरगढ़ किले को तिरंगा प्रकाश से शाम सात बजे से रात 10 बजे तक जगमगा रहा है। पुरातत्व विभाग आजादी के 75 वें जश्न पर किले के भीतर ध्वजारोहण के लिए विशाल पोल लगाने का कार्य किया जा रहा है। पुरातत्व विभाग के क्षेत्रीय प्रभारी रोहित कुमार ने कहा कि 15 अगस्त तक रोजाना शाम किले में तिरंगा प्रकाश व्यवस्था जारी रहने और स्वतंत्रता दिवस पर ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित किए जाने की जानकारी दी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें