फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: प्रभारी मंत्री ने भूमिगत बिजली लाइन व टूटी सड़क देख जताई नाराजगी

विज्ञापन
बिजनौर में चक्कर रोड का निरीक्षण करते प्रभारी मंत्री कपिल देव अग्रवाल।
विज्ञापन
-प्रधानमंत्री देश के हर व्यक्ति को बना रहे आत्मनिर्भर
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। स्वतंत्र प्रभार राज्यमंत्री और जिले के प्रभारी मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने रविवार को शहर के चक्कर मार्ग पर बिछाई गई भूमिगत बिजली लाइन एवं सदर बाजार की टूटी सड़क का निरीक्षण किया। चक्कर मार्ग पर कम गहराई में बिजली लाइन डालने पर नाराजगी व्यक्त की और बिजली अफसर से मानक के अनुसार केबल लाइन डालने के निर्देश दिए। उसके बाद उन्होंने डाकघर से बाजार की सड़क का निरीक्षण किया। पालिका ईओ से पूछा कि कब तक यह सड़क बनेगी। ईओ ने तीन माह में सड़क बनाने का आश्वासन दिया।
इससे पहले स्वतंत्र प्रभार राज्यमंत्री व जिला प्रभारी मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने सदर विधायक के कैंप कार्यालय पर पत्रकार वार्ता की। कपिल देव ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने केक काटकर खुशी मनाने, गिफ्ट लेने व रैली करने की परंपरा को तोड़कर भगवान विश्वकर्मा से जोड़ा। उन्होंने जन्मदिन पर आयुष्मान भव: पखवाड़ा शुरू किया। उनका उद्देश्य है कि देश का हर व्यक्ति को आत्मनिर्भर बने, इसके लिए कम ब्याज पर पारंपरिक कारोबारों को बढ़ाने, उत्पाद पदार्थों की बिक्री के बाजार उपलब्ध कराने की व्यवस्था करा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि कारोबार के लिए न्यूनतम ब्याज पर ऋण उपलब्ध करा रहे हैं। बैंकों को निर्देशित किया है कि वह पात्र को परेशान न करें। जिला प्रभारी मंत्री ने सरकारी लाभकारी योजनाओं को गिनाया। साथ ही पखवाड़े के तहत होने वाले कार्यक्रमों पर प्रकाश डाला। कहा कि 18सितंबर को युवा मोर्चा की ओर रक्तदान शिविर लगाया जाएगा। वार्ता के दौरान मंत्री से शहर के अंदर की टूटी सड़कों, कम गहराई पर जमीन बिछाई बिजली केबिल लाइन के बारे में पूछा, तो उन्होंने मौके पर जाकर निरीक्षण करने व अफसरों से वार्ता करने को कहा। बाद में निरीक्षण किया। इस मौके पर सदर विधायक सुचि मौसम चौधरी, वरिष्ठ भाजपा नेता एडवोकेट एश्वर्य मौसम चौधरी, विवेक कर्णवाल आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें