रविवार को बंद रहा बाजार, इक्कादुक्का ही खुलीं दुकानें
बिजनौर। जिला प्रशासन ने दुकानों के खोलने के दिन निर्धारित किए हैं। जिला मुख्यालय पर दुकान बंदी के लिए रविवार का दिन निर्धारित किया गया है। रविवार को दुकानें बंद रहीं। केवल मेडिकल स्टोर, मेडिकल, कृषि की दवाइयों की दुकानें व सब्जी मंडी खुली रहीं। बाजार बंद होने के कारण बहुत कम लोग ही सड़कों पर दिखाई दिए। शाम को भी आवाजाही बहुत कम रही। पुलिस के वाहन सड़कों पर गश्त करते रहे। साप्ताहिक बंदी पर व्यापारियों ने प्रशासन का पूरा सहयोग किया। एसडीएम बृजेश कुमार का कहना है कि व्यापारी शेड्यूल के हिसाब से ही दुकान खोलें। कोई भी बिना मास्क के आने वाले ग्राहक को सामान न बेचें।