फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: बारिश से खिरनी गांव के पास टूटा मंडावर-बालावाली मार्ग

विज्ञापन
मंडावर–बालावाली मार्ग पर खिरनी के पास टूटी सडक। स्रोत ग्रामीण
विज्ञापन
मंडावर। लगातार हो रही बारिश के कारण बृहस्पतिवार को मंडावर-बालावाली मार्ग पर ग्राम खिरनी के निकट सड़क का बड़ा हिस्सा टूट गया है। पिछले दिनों भी इसी स्थान पर सड़क टूटने से आवागमन बाधित हो गया था। बारिश के कारण सड़क के दोनों ओर मिट्टी धंस गई है। वर्षा का पानी सड़क को पार करते हुए बह रहा है, जिसके कारण सड़क के शोल्डर और पेवमेंट सतह का अत्यधिक कटाव हो गया है। सड़क का एक बड़ा हिस्सा धंसने से मार्ग पर भारी वाहनों का आवागमन असुरक्षित हो गया है और दुर्घटना की आशंका बढ़ गई है। उच्च अधिकारियों ने बालावाली-मंडावर खंड पर भारी वाहनों के आवागमन पर अस्थायी रोक लगा दी है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को प्रतिबंध का अनुपालन सुनिश्चित करने और यातायात प्रबंधन की व्यवस्था करने के निर्देश दिए हैं। लोक निर्माण विभाग द्वारा मार्ग की मरम्मत का कार्य किया जा रहा है। मरम्मत पूरा होने तक भारी वाहनों को वैकल्पिक मार्ग से भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें