-विधवा महिला और विधुर के बीच पांच साल से था प्रेम संबंध
- अब कुछ दिनों से दोनों के बीच चल रही थी अनबन
संवाद न्यूज एजेंसी
किरतपुर (बिजनौर)। प्रेमी ने घर में घुसकर पड़ोस में रहने वाली प्रेमिका की गलाघोंट कर हत्या कर दी, फिर खुद भी फांसी पर लटका गया। अधेड़ उम्र में पनपे प्रेम संबंधों के बीच हत्या और आत्महत्या से लोग हैरान हैं। मृतका के बेटे की ओर से रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
प्रभारी निरीक्षक उदय प्रताप सिंह के मुताबिक गांव शेखपुर लाला निवासी लक्ष्मण (43) वर्ष पुत्र बाबूराम की पत्नी का करीब पांच वर्ष पूर्व निधन हो गया था। उसकी पड़ोस में रहने वाली धर्मवती (45) के पति राकेश का भी करीब 15 साल पहले निधन हो गया था। ऐसे में लक्ष्मण और धर्मवती में प्रेम संबंध हो गए। लक्ष्मण के चार बेटे और एक बेटी जबकि धर्मवती के एक पुत्र व एक पुत्री है। लक्ष्मण के चारों बेटे देहरादून रहकर काम करते है, जबकि पुत्री का विवाह हो चुका है। लक्ष्मण गांव में अकेला रहता था।
प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि रविवार की रात धर्मवती घर पर अकेली थी। लक्ष्मण रात में किसी समय उसके घर गया। किसी बात को लेकर दोनों में मनमुटाव हो गया। इससे क्षुब्ध होकर लक्ष्मण ने धर्मवती का चुनरी से गला घोंट दिया। यहां से अपने घर पर लौटकर छत के कुंडे में रस्सी से फांसी लगाकर खुद भी जान दे दी। परिजनों को घटना का पता सुबह होने पर चला।
सूचना पर एसपी नीरज कुमार जादौन और सीओ अनिल कुमार सिंह ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। मृतका के पुत्र अरुण ने लक्ष्मण के खिलाफ जबरदस्ती अनैतिक संबंध बनाने का विरोध करने पर गला घोंटकर हत्या करने की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
किरतपुर के गांव शेखपुर लाला में प्रेमिका की हत्या और प्रेमी के आत्महत्या करने की घटना के बारे म
किरतपुर के गांव शेखपुर लाला में प्रेमिका की हत्या और प्रेमी के आत्महत्या करने की घटना के बारे म