फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: स्योहारा - दामन में छिपे कांटों से मुरझा गया स्योहारा में कमल

Wed, 17 May 2023 12:44 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
- टिकट के कुछ दावेदारों का विरोधियों को था अंदरूनी समर्थन
विज्ञापन


- चुनाव भर पार्टी प्रत्याशी की हार का तानाबाना बुनते रहे पार्टी के ही लोग



धर्मेंद्र भुईयार
स्योहारा। निकाय चुनाव में दामन में छिपे कांटों ने ही नगर में कमल को खिलने से पहले ही मुरझा दिया। असंतुष्ट और बागी पार्टी नेता गुपचुप आप की झाडू व पंखा चलाते रहे। विरोधियों संग मिलकर पार्टी प्रत्याशी की हार का जो तानाबाना बुना, आखिर में उसने पार्टी नेतृत्व को भी अब गहन चिंतन की स्थिति में पहुंचा दिया है। पार्टी के प्रति बफादार व ईमानदार कार्यकर्ताओं को इस नजदीकी पराजय से गहरा आघात हुआ है।

गौरतलब है कि निकाय चुनाव में स्योहारा नगर पालिका से भाजपा के टिकट के लिए दावेदारों की लंबी फेहरिस्त थी। अंतिम दौर में टिकट पार्टी नेता डाॅ. विनीत देवरा को दे दिया गया। इसके बाद से ही टिकट वितरण से असंतुष्ट कुछ नेता जहां दिखावा मात्र के लिए पार्टी प्रत्याशी डॉ. विनीत देवरा के साथ आ गए तो, वहीं कुछ ने गुपचुप आप प्रत्याशी के साथ झाडू व निर्दलीय प्रत्याशी के पंखे की रफ्तार बढ़ाने पर ध्यान जुटा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

हालत यह रही पार्टी प्रत्याशी की हार के बाद भी ऐसे अवसरवादी नेताओं पर कोई फर्क नहीं पड़ा। पार्टी को मिली हार के कारणों की समीक्षा करने से दूर विपक्ष की जीत का जश्न उनके ही घर पहुंचकर मनाया। नगर निकाय चुनाव परिणाम आने के बाद आहिस्ता आहिस्ता भाजपा की हार का कारण बने जयचंदों के चेहरे से नकाब हटता दिखाई दे रहा है। डाॅ. विनीत देवरा के साथ में रहकर दिखावा मात्र चुनाव प्रचार कर रहे कुछ नेता पीठ पीछे उनको हराने के लिए कोई कोर कसर नहीं छोड़ रहे थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें