फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: पूछताछ केंद्र पर 16 घंटे लटका रहता है ताला

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


नजीबाबाद। रेलवे स्टेशन के पूछताछ केंद्र पर अब 16 घंटे ताला लटका रहता है। ट्रेनों की स्थिति जानने के लिए यात्री परेशान हैं। क्षेत्रीय कारोबारियों और यात्रियों ने पूछताछ केंद्र की 24 घंटे सेवा बहाल कराने की मांग की है।

मंडलीय रेल अधिकारियों के निर्देश पर नजीबाबाद रेलवे स्टेशन की पूछताछ केंद्र व्यवस्था मात्र आठ घंटे चलाई जा रही है। प्रातः आठ बजे से सांय चार बजे तक ही पूछताछ कार्यालय खुलता है। शेष 16 घंटे पूछताछ सेवा केंद्र पर ताला लटका रहता है। शाम चार बजे से प्रातः आठ बजे तक ट्रेनों की आवागमन स्थिति जानने के लिए यात्री परेशान रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कारोबारी शिवकुमार माहेश्वरी, आसिफ अली मुत्तकी, दैनिक यात्री राधेश्याम, मुश्ताक अली, विनोद कुमार, आरटीआई कार्यकर्ता मनोज शर्मा ने रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव को पत्र लिखकर पूछताछ कार्यालय की सेवाएं 24 घंटे बहाल करने की मांग की है। स्टेशन अधीक्षक आरडी मीणा और सीएमआई आरके मीणा का कहना है कि मंडलीय अधिकारियों के आदेश पर पूछताछ कार्यालय का समय सीमित किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें