बिजनौर में रालोद की बैठक को संबोधित करते खेल प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी नीरपाल सिंह।
- फोटो : BIJNOR
बिजनौर। सरकार की गलत नीतियों के कारण प्रदेश में खेलों का स्तर गिर रहा है। खेल विभाग में भ्रष्टाचार का बोलबाला है। जिसकी वजह से खेलों में हम पिछड़ते जा रहे हैं। यह बात राष्ट्रीय लोकदल खेल प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी नीरपाल सिंह ने कही। उन्होंने दावा किया कि 11 सदस्यीय कमेटी बनाकर सांसद निधि का पैसा गरीब खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने में खर्च किया जाएगा। बृहस्पतिवार को रालोद के पार्टी कार्यालय पर चौधरी नीरपाल सिंह ने कहा कि राष्ट्रीय लोकदल खेलों व खिलाड़ियों को प्रोत्साहन देने के लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा है। जयंत चौधरी ने अपनी सांसद निधि खिलाड़ियों को देने की घोषणा की है। उन्होंने बताया कि 11 सदस्यीय कमेटी गठित कर पैसा गरीब प्रतिभावान खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने के लिए खर्च की जाएगी। उन्होंने कहा जो गांवों के बच्चे राज्य, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मेडल जीत रहे हैं। उन गांवों को खेलगांव घोषित किया जाएगा। इस दौरान वरिष्ठ अधिवक्ता प्रवीण सिंह देशवाल, पूनम चौधरी, चौधरी ब्रजवीर सिंह, यादराम सिंह चंदेल, संजीव चौधरी, विनीत राणा, शिव कुमार आदि मौजूद रहे।