फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: बिजनौर में भट्ठा मालिक का अपहरण, मचा हड़कंप, बदमाशों की तलाश में जुटी पुलिस

Sat, 04 Mar 2023 10:01 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, बिजनौर

सार

UP News : बिजनौर में भट्ठा मालिक का अपहरण कर लिया गया। वहीं अपहरण की सूचना से हड़कंप मच गया। पुलिस ने बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
बिजनौर पुलिस। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिजनौर जनपद के नांगल में चंदक मार्ग पर स्थित ईंट-भट्ठा स्वामी का अपहरण कर लिया गया। वहीं अपहरण की सूचना से हड़कंप मच गया। भट्ठा स्वामी के भाई की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है।

विज्ञापन

 
नजीबाबाद निवासी सौरभ अग्रवाल का गांव कामराजपुर के समीप भगवती ईंट उद्योग भट्ठा है। शनिवार की शाम लगभग साढ़े सात बजे चार बदमाशों ने हथियारों के बल पर भट्ठा स्वामी सौरभ अग्रवाल का अपहरण कर लिया। 

बताया गया कि भट्ठा स्वामी के भाई अनुज अग्रवाल और क्षेत्रीय लोगों ने अपहरणकर्ताओं से सौरभ अग्रवाल को छुड़ाने का प्रयास किया। लेकिन वे सफल नहीं हो सके। इसके बाद अनुज अग्रवाल ने तत्काल घटना की सूचना पुलिस को दे दी।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: चर्चित मामला: शहर में बड़ा नाम, पर बहू ने खोल दिए पति के गहरे राज, इन गंभीर आरोपों से बदनाम हुआ दीवान समूह

विज्ञापन

नांगलसोती पुलिस ने अनुज अग्रवाल की तहरीर पर अपरहण का मामला दर्ज करके बदमाशों की तलाश शुरू की।थाना प्रभारी श्यामवीर सिंह ने बताया की बदमाशों की तलाश में पुलिस की कई टीमें लगी है।

यह भी पढ़ें: Baghpat: बेटी को मारते वक्त नहीं पसीजा पिता का कलेजा, दी थी दर्दनाक मौत, पुलिस ने आरोपी होमगार्ड को भेजा जेल

सीओ गजेंद्र पाल सिंह ने बताया कि फिरौती को लेकर भट्ठा स्वामी के अपहरण किए जाने की सूचना मिली है। अपहरणकर्ताओं की तलाश में पुलिस टीमें लगाई गई हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें