मेरठ। दिव्य शक्ति ट्रस्ट की ओर से विक्टोरिया पार्क में आठ सितंबर से प्रतिदिन शाम चार बजे से सात बजे तक श्रीराम कथा का आयोजन होगा। महामंडलेश्वर मां लाडलीनंद सरस्वती महाराज ने बताया कि जगतगुरु स्वामी श्रीरामभद्राचार्य कथा की अमृत वर्षा करेंगे। मां लाडलीनंद सरस्वती ने बताया कि आठ सितंबर को ही सुबह विक्टोरिया पार्क से कलश यात्रा निकाली जाएगी। इस यात्रा में एक हजार से अधिक महिलाएं कलश के साथ शामिल होंगी। ब्यूरो