फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor Accident: दर्दनाक हादसे से मची चीख-पुकार, दंपती ने मौके पर तोड़ा दम, बच्चों और ड्राइवर को आई चोट

Fri, 17 Feb 2023 10:55 AM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, बिजनौर

सार

Bijnor Accident : एक दर्दनाक हादसे से हाईवे पर चीख-पुकार मच गई। इस हादसे में दंपती की मौके पर मौत हो गई, जबकि उनके बच्चों और ड्राइवर को मामूली चोट आई है।
विज्ञापन
बिजनौर में हादसा। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिजनौर जनपद के नगीना में एक दर्दनाक हादसा हो गया। यहां कोतवाली मार्ग पर अचानक कार पलटने से दंपती की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनके दो बच्चों व एक मित्र को मामूली चोट आई है। घटना की जानकारी लगने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बिजनौर भिजवा दिया। बताया गया कि परिवार के सदस्य कार द्वारा एक कार्यक्रम में हिस्सा लेने काशीपुर से चंडीगढ़ पंजाब जा रहे थे।

विज्ञापन

   
काशीपुर के गुरुद्वारे वाली गली निवासी सरकरतार (50) पुत्र हरबंस सिंह अपनी पत्नी सिमरन कौर (45), पुत्री हरनीत (21), पुत्र जयदीप (15) व मित्र गुरुजीत (35) के साथ काशीपुर से चंडीगढ़ पंजाब अपने एक पारिवारिक कार्यक्रम में हिस्सा लेने कार द्वारा जा रहे थे।

यह भी पढ़ें: आशिया की दर्दभरी कहानी: जुबां से बयां की दास्तां, सुनकर भर आईं आंखें, मासूम पोती-पोते के लिए चलाती हैं ठेला
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया जाता है कि जब उनकी कार शुक्रवार सुबह करीब 5:30 बजे राष्ट्रीय राजमार्ग फोरलेन पर नगीना कोतवाली बॉर्डर पर पहुंची तो अचानक कार अनियंत्रित होकर पलट गई। जिसमें सतकरतार व उसकी पत्नी सिमरन कौर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनके दोनों बच्चों व मित्र को मामूली चोट आई है।

यह भी पढ़ें: नकली नोटों का मामला: पाकिस्तान से जुड़ रहे तार, आफताब को रिमांड पर लेकर पूछताछ कर रही टीम, खुलेंगे बड़े राज

उधर, थाना प्रभारी निरीक्षक रविंद्र वशिष्ट ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए बिजनौर भिजवा दिया गया है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें