फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुख्यमंत्री आवास योजना में बनेंगे बारिश में गिरे मकान

विज्ञापन
विज्ञापन
मुख्यमंत्री आवास योजना में बनेंगे बारिश में गिरे मकान
विज्ञापन

धामपुर। तहसील क्षेत्र में जिन लोगों के मकान पिछले दिनों हुई बारिश के चलते ध्वस्त हुए हैं, उनके मकानों को मुख्यमंत्री आवास योजना के अंतर्गत बनाया जाएगा। विकास विभाग की ओर से सर्वे कार्य कराया जा रहा है, जो नौ नवंबर तक पूरा होना है। सरकार की ओर से 25 वर्ग मीटर क्षेत्रफल के लिए एक लाख तीस हजार रुपये दिए जाएंगे।
तहसील क्षेत्र के चार ब्लॉक धामपुर, नहटौर, अफजलगढ़ और स्योहारा शामिल हैं। पिछले दिनों हुई बारिश के चलते जिन गरीब लोगों के मकान क्षतिग्रस्त हुए हैं, सरकार के आदेेश पर उनके मकानों को बनाने के लिए सर्वे किया जा रहा है। नहटौर ब्लॉक क्षेत्र में अब तक नौ लोगों के नाम सर्वे सूची में शामिल हो चुके हैं। धामपुर के एडीओ आईएसबी सौरभ गुप्ता और नहटौर के प्रभारी खंड विकास अधिकारी डीडी सिंह का कहना है कि सर्वे रिपोर्ट आने के बाद डीएम के माध्यम से सरकार से धन की मांग की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

निर्माण के लिए यह धनराशि तीन किस्तों में आवंटित होगी। प्रथम किश्त के रूप में 70 हजार रुपये, द्वितीय किस्त के रूप में 40 और तीसरी किस्त के रूप में 20 हजार रुपये की किश्त दी जाएगी। इस योजना में बड़ी बात यह है कि यदि संबंधित व्यक्ति अपने आवास के निर्माण में स्वयं मजदूरी करता है, तो सरकार की ओर से उसे 213 प्रतिदिन के हिसाब से 90 दिन का पारिश्रमिक के रूप में 18 हजार की धनराशि उपलब्ध कराई जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें