नजीबाबाद। कोटद्वार मार्ग पर मथुरापुरमोर क्षेत्र में डंपर की टक्कर से हाईवे बोर्ड कार पर गिर गया। कार में सवार यात्री बाल-बाल बचे।
कोटद्वार दिशा में जा रहे डंपर चालक की लापरवाही से डंपर का पिछला भाग काफी ऊंचा खुला हुआ था। नजीबाबाद-कोटद्वार मार्ग पर मथुरापुरमोर के निकट लगे हाईवे बोर्ड से डंपर टकरा गया। तेज रफ्तार डंपर की टक्कर से हाईवे बोर्ड भर भराकर हाईवे पर गिर गया। नीचे से गुजर रही कोटद्वार दिशा से आ रही कार गिरते बोर्ड की चपेट में आ कर क्षतिग्रस्त हो गई। मसूरी से देहरादून जा रही कार का चालक अनूप डुकलान, पंकज नेगी, प्रीति और उसकी पुत्री बाल-बाल बच गए। सूचना मिलने पर पहुंची जाफराबाद पुलिस ने डंपर चालक को अपने कब्जे में ले लिया।