फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: गेहूं के खेत में घुसा गुलदार, घेराबंदी तोड़कर भागा

विज्ञापन
अफजलगढ़ के गांव भज्जावाला में गेहूं के खेत में छिपा बैठा गुलदार। स्रोत ग्रामीण
विज्ञापन
अफजलगढ़ (बिजनौर)। गांव भज्जावाला में दिन में गुलदार बस्ती के समीप आम के बाग में दिखाई दिया। ग्रामीणों ने गुलदार को वहां से खदेड़ा गुलदार पास में ही गेहूं के खेत में जा घुसा। ग्रामीणों ने गुलदार की घेराबंदी कर वन विभाग को सूचना दी, किंतु गुलदार वहां से भाग निकला। ग्रामीणों ने वन विभाग से पिंजरा लगाकर गुलदार को पकड़वाने की मांग की है।
विज्ञापन



गांव भज्जावाला में गुलदार की आमद बढ़ती जा रही है। गुलदार शिकार की तलाश में दिन में बस्ती के समीप जंगल में तथा रात को गांव के आसपास मंडरा रहा है। कुछ ग्रामीण मंगलवार की दोपहर खेतों से काम कर घर लौट रहे थे। तभी गांव के समीप आम के बाग में उनकी निगाह वहां खड़े गुलदार पर पड़ी। पहले तो गुलदार को देख ग्रामीण घबरा गए। फिर हिम्मत कर शोर मचाया, जिस पर गुलदार समीप के गेहूं के खेत में चला गया, तभी वहां काफी ग्रामीण एकत्र हो गए और उन्होंने गेहूं के खेत की घेराबंदी कर ली और वन विभाग को सूचना दी। किंतु ग्रामीणों को चकमा देकर गुलदार जंगल में भाग गया।
मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने भी खेत में सर्च किया। किंतु गुलदार का कोई पता नहीं चला। जाकिर हुसैन, राम सिंह, कपेन्द्र कुमार, विजेंदर सिंह, राजेश कुमार, बबलू, दिनेश, टिंकू व रामकुंवर आदि ने वन विभाग के अधिकारियों से गांव के समीप पिंजरा लगाकर गुलदार को पकड़वाए जाने की मांग की है। इस संबंध में नगीना रेंजर प्रदीप शर्मा ने गांव में शीघ्र पिंजरा लगाए जाने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें