फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: स्वास्थ्य विभाग ने सुहागपुर के नर्सिंग होम की ओटी को किया सील

Fri, 05 Dec 2025 12:35 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
धामपुर। स्वास्थ्य विभाग के नोडल अधिकारी क्वैक्स डॉ. कृष्णकांत राहुल ने गांव सुहागपुर में संचालित लोक प्रिय नर्सिंग होम की ओटी सील की है। बता दें कि इस अस्पताल में चिकित्सकों की लापरवाही के चलते ऑपरेशन के बाद हुए प्रसव के दौरान शनिवार को एक महिला की मौत हो गई थी। स्योहारा थाना क्षेत्र के गांव भोगपुर निवासी राजन ने अपनी 25 वर्षीय पत्नी पूजा को पिछले रविवार की देर रात को प्रसव के लिए सुहागपुर के संबंधित नर्सिंग होम में भर्ती कराया था। डॉक्टर ने महिला का ऑपरेशन से प्रसव कर दिया जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। हालत बिगड़ने पर उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया। जहां शनिवार को उसकी मुरादाबाद में एक निजी अस्पताल में मौत हो गई थी। महिला ने जुड़वा बच्चियों को जन्म दिया था। घटना को संज्ञान में लेते हुए स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सुहागपुर के संबंधित अस्पताल का निरीक्षण किया और लापरवाही करने के आरोप में अस्पताल की ओटी को सील कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें